- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Italian
- Course
- Dessert
पन्ना कौटा रेसिपी: हम सभी को डिनर के बाद डेजर्ट खाना पसंद होता है। बिना डेजर्ट के डिनर अधूरा लगता है। अगर डेजर्ट में कुछ अच्छा मिल जाए, तो नींद भी अच्छी आती है। हम सभी लोग डेजर्ट में हलवा, खीर, या मिठाई खाना पसंद करते हैं। पर क्या आपने कभी पन्ना कौटा का स्वाद चखा है। ये एक इटालियन मलाईदार डेजर्ट है। इसे खाने के बाद आपका स्वाद दोगुना हो जायगा। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को ऐसा डेजर्ट देकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

लेकिन, क्या आपने पन्ना कौटा खाया है? या फिर आप इसके मलाईदार स्वाद से अनजान है? हो सकता है आपने पन्ना कौटा को होटल में खाया हो और आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आया हो। पर घर पर आकर पन्ना कौटा बनाने के बाद इसका स्वाद होटल के स्वाद से बिल्कुल अलग हो। हालांकि, इसे बनाने में तो बहुत कम समय लगता है, पर आपको इसे बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आप फिक्र मत करिए आज हम आपको इस मलाईदार पन्ना कौटा रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक छोटी कटोरी लें उसमें दूध डाल लें। उसके बाद दूध के ऊपर जिलेटिन पाउडर छिड़कें और दूध के गाढ़ा होने तक चलाते रहें। अब आप एक पैन में भारी क्रीम और चीनी को लेकर एक साथ फेंट लें। फिर ओवन में रखकर नॉर्मल टेंपरेचर में सेट करके अब इसे उबाल आने तक गरम होने दें। इस बात ख्याल रखें कि क्रीम जल्दी से बुलबुला कर सकती है और उबल सकती है। इसलिए आप गैस के पास ही रहें।
इसके बाद उबलते क्रीम में जिलेटिन मिश्रण को हिलाएं। फिर इसे 1 मिनट तक पकाएं और चलाएं। अब पैन को ओवन से बाहर निकाल लें और फिर वेनिला डालकर हिलाएं।क्रीम मिश्रण को 6 अलग-अलग रेकिन्स में डालें। ठंडा करने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर प्लास्टिक रैप से ढक दें। अब इसे रेफ्रिजरेटर में रख दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाएं। लगभग आप इसे 4 घंटे या रात भर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।






