भापा दोई रेसिपी: दिनभर की थकान के बाद अगर डिनर स्वादिष्ट हो, तो दिन भर की थकान दूर हो जाती है। वहीं, अगर डिनर के बाद डेजर्ट मिल जाए, तो डिनर में चार चांद लग जाता है। डेजर्ट अच्छा हो तो नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट और मिठास से भरा डेजर्ट भापा दोई है। भापा दोई एक बंगाली डिश है। राज्यों के डिश की तो बात ही अलग है। इसकी ख़ास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसमें सामग्री भी बहुत कम इस्तेमाल होती हैं, लेकिन इसका स्वाद यम्मी है।

क्या आपने बंगाली डिश भापा दोई का स्वाद चखा है? क्या आपने इस डिश का स्वाद होटल या अपने किसी बंगाली रिश्तेदार के घर पर चखा है? तो हम आपको बता दें, ये डिश बंगाल में लोकप्रिय ज़रूर है, लेकिन इसकी मिठास पूरे भारत देश में फैली है। अगर आप आज तक इसके मिठास से अनजान है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम आपको कुछ भी मिस नहीं करने देंगे। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बंगाली- स्टाइल में भापा दोई बनाना सिखाएंगे।






