- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
मेवा पाग रेसिपी: डिनर के बाद डेजर्ट मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। अगर डेजर्ट अच्छा हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसा ही एक डेजर्ट मेवा पाग है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप मेवा पाग पकवान को आसानी से घर पर बना सकते हैं।

क्या आपने कभी मेवा पाग को घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आप इसे आज ही अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस रेसिपी के द्वारा आप मेवा पाग को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं।
Ingredients
Method
अब आप एक पैन में सारे मेवे भून कर दरदरा पीस लें।इसके बाद अब एक पैन में चीनी लें और उसमें पानी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए चीनी को पिघला लीजिए। फिर आप चाशनी में हरी इलायची का पाउडर डालकर गर्म कर लें। अब सारे भुने और दरदरे कटे हुए मेवे चाशनी में डाल दें। सारे ड्राई फ्रूट्स लेकर चाशनी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक प्लेट लें और उस पर घी लगा लें। अब तैयार मिश्रण को प्लेट में डाल लें। इसे एक प्लेट में समान रूप से फैलाएं और इसे चांदी के वर्क से गार्निश करके टुकड़ों में काट लें।अब आपका मेवा पाग बनकर तैयार है। आप जन्माष्टमी के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ इसका मजा ले सकते हैं और खा सकते हैं।






