- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
राजभोग रेसिपी: राजभोग जिसका नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। इस मिठाई के स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। ये अपने आप में इतनी अधिक लोकप्रिय है इसका नाम सबकी जुबान पर होता है। इसके मिठास की चर्चा हर तरफ होती है। आप सभी ने राजभोग मिठाई जरूर खाई होगी और आप इसके लाजवाब स्वाद से परिचित भी होंगे।

पर अगर आपने अभी तक राजभोग मिठाई नहीं खाई है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। ऐसे में आप इस स्वाद से अनजान रह जाएंगे। क्या आपने कभी राजभोग मिठाई को घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर हां और मिठाई सही नहीं बनी है। तो, आप फिक्र मत करिए हम आपको राजभोग की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप केसर को इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ते के साथ मिला लीजिए। इसके बाद आप एक पैन में चीनी और पानी को गैस पर रख दें। अब आप इसे लगातार चलाते रहें और जब तक कि यह पूरी तरह से घुल न जाए। फिर चिकना होने तक पनीर और मैदा को एक साथ मिला लें। इसके बाद आप मिश्रण को 6 से 8 बराबर भागों में बांटकर गोल आकार दे दीजिए। फिर उसमें मेवे का मिश्रण डालकर गोल लोई बना लिजिए।
जब चीनी घुल जाए, तो इसमें फूड कलर मिला दें और आंच तेज कर दें और इसमें पनीर बॉल्स डाल दीजिए। इसे तेज आंच पर 15 से 20 मिनट तक पका लें। अब हर 5 मिनट के बाद पानी डालते रहें, ताकि चीनी गाढ़ी ना हो। फिर इसे ठंडा करके सभी को सर्व करें।






