- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
सूजी का हलवा रेसिपी: रात का डिनर दिनभर की थकान के बाद अगर स्वादिष्ट हो तो आनंद आ जाता है ओर इसके साथ में अगर स्वादिष्ट और यम्मी डेजर्ट मिल जाए, तो नींद भी अच्छी आती है। हमें डेजर्ट में हलवा खाना बहुत पसंद होता है। वहीं, जब बात सूजी के हलवे की हो तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इस डेजर्ट की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और बनाने के बाद इसके स्वाद की चर्चा हर जगह होती है।

आप सभी ने सूजी का हलवा जरुर खाया होगा और हर बार आप सूजी का हलवा पिछली बार से ज्यादा स्वादिष्ट बनाने की कोशिश करते होंगे। लेकिन, क्या आपका सूजी के हलवे में रेस्टोरेंट के हलवे के जैसे स्वाद होता है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको सूजी का हलवा की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी डाल लें। जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डाल दें। फिर और मध्यम/धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनते रहें। इसके बाद आप एक पैन में पानी लेकर उसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर चाशनी तैयार कर लें। सूजी के हल्का ब्राउन होने पर इसमें चीनी की चाशनी और इलाइची डाल दें। उसके बाद जब उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें और पानी पूरी तरह सूखने तक पका लें। फिर गैस बंद कर दें। अब आपका सूजी का हलवा तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






