- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
वेगन चॉकलेट मग केक रेसिपी: डिनर के बाद डेजर्ट अच्छा मिल जाए, तो नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट डेजर्ट है वेगन चॉकलेट मग केक है। इसकी स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इसकी ख़ास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसमें सामग्री भी बहुत कम इस्तेमाल होती है। एक बार जब आप इसे अपने परिवार को सर्व करेंगे, तो वो हर रोज़ आपसे यही डेजर्ट की फरमाइश करेंगे।

क्या आपने कभी वेगन चॉकलेट मग केक का नाम सुना है? हो सकता है आपने नाम सुना भी हो पर क्या कभी खाया है? और अगर खाया है तो कभी घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मिठास से भरे वेगन चॉकलेट मग केक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बाउल में ओट्स का आटा, चोको पाउडर, बेकिंग सोडा और वनिला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें दूध, बटर और मैपल सिरप डालकर अच्छे से फेंट कर स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को कप या फिर कप केक वाली ट्रे में भरकर ओपन में कम से कम 6-7 मिनट रख दें। फिर इसे निकाल लें। अब आप इसे गर्मा-गर्म इसे सर्व करें।






