- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
चावल की खीर रेसिपी: त्योहारों में मीठा खाने का रिवाज है। कहते हैं इससे रिश्ते में मिठास और बढ़ती है। वहीं, त्योहारों में अक्सर सबके घर खीर जरुर बनती है। जी, हां हम चावल की खीर की बात कर रहें हैं। इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। सबको चावल की खीर पसंद आती है। बहुत- से लोग तो डेजर्ट में भी खीर खाना पसंद करते हैं।

चावल की खीर को बनाने में बहुत कम समय लगता है और ये खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। आप सभी ने चावल की खीर खाई होगी, लेकिन इसे बनाने का सही तरीका आपको नहीं पता होगा। तो, आप बिल्कुल फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको चावल की खीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में चावल और दूध को उबाल लीजिए। सबसे पहले चावल के पकने और दूध के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पका लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चीनी और किशमिश डाल दें। इसे लगातार तब तक चलाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। इसके बाद गार्निशिंग के लिए बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल कर लें। अब आप ठंडी या गरम खीर सर्व करें।






