- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
यदि आप कहीं बाहर से थके हारे आए हो और आपको कुछ ठंडा पीने का मन हो रहा हो, तो आप हर वही कोल्ड ड्रिंक या छाछ पीकर बोर हो गए होंगे। इस तेज गर्मी के कारण चिलचिलाती धूप में अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए शाही शिकंजी (Shahi Shikanji Recipe) बेस्ट ऑप्शन है। बता दें शाही शिकंजी इंदौर (मध्य प्रदेश ) की प्रख्यात ड्रिंक है। यह आम शिकंजी की तरह नींबू और शक्कर से नहीं बनाई जाती है। बल्कि इसे बनाने के लिए रबड़ी और गाढ़े दही का इस्तेमाल होता है।
अगर आप इंदौर नहीं जा सकते हैं तो चिंता की बात नहीं है। आप इस शाही ड्रिंक्स को अपने घर पर भी बनाकर शाही आनंद ले सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से बाजार में मिल जाती है। यकीन मानिए एक बार घर में उसे बनने के बाद आपके बच्चे बार-बार बनाने को कहेंगे। आइए जानते हैं घर पर शाही शिकंजी (Shahi Shikanji Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
इंदौरी शाही शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक सूती कपड़े में एक कप दही डालकर उसे हंग कर दीजिए इससे इसका सारा पानी निकल जाएगा।
फिर आप काजू, बादाम को बारीक काट लें।
1 बड़े चम्मच किशमिश भी पानी में भिगोकर रखिए।
अब आप एक पैन को गैस पर थोड़ा पानी डालकर गर्म करें।
जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें फुल क्रीम दूध डालकर उबालें।
दूध को उबाल आने तक उसे तेज फ्लेम पर रखें।
अब उसे लगातार चलाकर मीडियम हाईफ्लैम पर गाढ़ा होने दीजिए।
अब एक कटोरी में पैन में से थोड़ा दूध निकाल कर उसमें 15 से 20 केसर के धागे को भिगोएं।
जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें केसर डालकर मिलाएं।
फिर जब दूध पककर आधा हो जाए तो गैस को बंद करके इसे ठंडा कर लीजिए।
दूध ठंडा हो जाने पर आप दही को भी एक अलग बाउल में निकाल लीजिए।
अब आप जूसर या मिक्सर जार में काजू, बादाम, दही और स्वाद अनुसार उसमें चीनी डालकर उसे एकदम बारीक पीस लीजिए।
जब ये पिस जाए फिर आप इसमें बचा हुआ दूध और चार इलायची डालकर इन्हें वापिस पीस लीजिए।
अब सभी को एक साथ मिला लीजिए और इसमें भिगोई हुई किशमिश डालिए।
इस तरह तैयार है आपकी इंदौरी शाही शिकंजी।
आप इसे फ्रीज में रख कर ठंडा कीजिए और शाही स्वाद का आनंद लीजिए।






