- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Kesar Kheer Recipe In Hindi: त्योहार हो या डिनर के बाद डेजर्ट हो खीर सभी को खाना बहुत पसंद होता है। हम अक्सर चावल की खीर खाना पसंद करते है, जिसकी रेसिपी हमनें आपको पहले भी बता रखी है (Rice Kheer Recipe) लेकिन, आज हम केसर खीर की रेसिपी के बारे में बात करने वाले हैं। केसर खीर नाम से सुनने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही खाने में भी लगती है। Also Read: Ghevar Recipe In Hindi: मिठास से भरी स्वादिष्ट घेवर बनाएं ऐसे

अगर आपने कभी केसर खीर खाई है, तो आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरूर परिचित होंगे। पर क्या आपको केसर खीर बनानी आती है? अगर नहीं तो फ़िक्र मत करिए Khana. behind talkies आपको केसर खीर की रेसिपी के बारे में बताएगा (Kesar Kheer Recipe In Hindi) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चावलों को साफ करके धोकर एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद काजू और बादाम को बारीक काट लें। अब आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध उबलने लगे, तो इसमें चीनी डालकर मिला लें।
अब आप एक छोटी कटोरी में उबला हुआ दूध लें, उसमें केसर के धागे डालकर घोल लें और एक तरफ रख दें। इसके बाद दूध में बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते मिला लें। कुछ देर बाद पहले से भीगे हुए चावल दूध में डालकर चमचे से अच्छी तरह मिला लें। अब इसके बाद खीर में केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। खीर को 10-15 मिनट तक गैस पर पका लें। अब आपकी केसर खीर बनकर तैयार है। अब आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और सभी को। सर्व करें।






