- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
कोरोना के दौर में सब अपने-अपने घरों में बंद हो गए थे। होटल से लेकर ढाबे तक सब बंद थे। ऐसे में हर घर में एक शेफ निकला और नई-नई डिश बनाना ट्राय करने लगा। ऐसी ही एक नई डिश निकलकर सामने आई है, जिसका नाम है तरबूज के छिलके का हलवा (Watermelon Peel Halwa)। जी हाँ… आजतक आपने आटे का, सूजी का, गाजर का हलवा तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी तरबूज के छिलको से बने हलवे के बारे में सुना है। इसका नाम सुनकर आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन खाने में तरबूज के छिलकों का हलवा बेहद ही लाजवाब लगता है। तो चलिए जानते हैं तरबूज के छिलके से बने हलवे की रेसिपी (Watermelon Peel Halwa)।
Ingredients
Method
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको छिलके का पीछे का हिस्सा जो सख्त होता है उसे छील लें। अब इसे कद्दूकस कर लें और एक प्लेट में रख दें।
अब एक पैन गरम करें और फिर आप उसमें घी डालकर सूजी और बेसन डालें और धीमी आंच पर उन्हें भूरा होने तक पकाएं। इससे हलवे में दरदरापन और अच्छा टेस्ट आएगा।
इसके बाद आप तरबूज के कद्दूकस किए हुए छिलके डालकर भूनें।
अब इसे चम्मच की मदद से चलाते हुए करीबन 10 मिनट तक पकाना होगा है।
अब इसमें शक्कर डालें और लगभग 10 मिनट के लिए फिर से पकाएं और इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और दूध डालें।
जब हलवा अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाए तो आप उसे एक प्लेट में निकालकर उसके ऊपर मेवे की गार्निशिंग कर दें और उसे सर्व कर दें।






