- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- bread parcel, Domino's style Bread parcel, Domino's Style Bread parcel Recipe
- Course
- party dish, Snack, Snacks
डोमिनिस स्टाइल ब्रेड पार्सल को आप सुबह या शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं. यह बहुत टेस्टी लगता है. इसे चटपटी स्वादिष्ट नाश्ता आपने नहीं खाया होगा कहीं सिवाय डोमिनोज पर!
पनीर और ब्रेड खाने की ऐसी दो चीजें हैं, जिनसे कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं. पनीर की सब्जी, स्नैक्स, पराठे और पकौड़े आदि बनते हैं. वहीं, ब्रेड से सैंडविच, मिठाई समेत कई चीजें बनाई जा सकती हैं. अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है और ये दोनों चीजें आपके किचन में हैं तो आप फटाफट नाश्ते के लिए इनसे पनीर ब्रेड पार्सल हैं. पनीर ब्रैड पार्सल बनाना जितना आसान है, उतना ही टेस्टी भी लगता है. बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं. आप इमसें उबली हुई सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं. साथ ही इसे बनाने के लिए आटा ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. जानिए, इसे बनाने का आसान तरीका.
Ingredients
- अमूल बटर: 1 कटोरी
- बारीक कटा हुआ लहसुन: 1 स्पून
- पिज़्ज़ा सीजनिंग: 1 स्पून
- चिली फ्लेक्स: 1 स्पून
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- सरसों का तेल: 2 स्पून
- डेगी मिर्च पाउडर: 1 स्पून
- धनिया पाउडर: 1 स्पून
- गरम मसाला पाउडर: 1/2 स्पून
- नमक: स्वादानुसार
- दही: 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: 1/4 स्पून
- भुने हुए जीरा पाउडर: 1/4 स्पून
- प्याज: 1 बड़े (कटे हुए)
- शिमला मिर्च: 1 (कटी हुई)
- टमाटर: 2 (बारीक कटे हुए)
- पनीर: 150 ग्राम
- लहसुन: 1 स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का टुकड़ा: छोटा (बारीक कटा हुआ)
- म्युनिज: 3 बड़े स्पून
- हरी चटनी: 2 स्पून
- ब्रेड: आवश्यकतानुसार
- चीज: आवश्यकतानुसार
- सरसों का तेल: 1 स्पून (फ्राई करने के लिए)
Method
तो दोस्तों बिना देर किये इस रेसिपी को बनाना स्टार्ट करते है । इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में अमूल बटर को ले और इसके साथ 1 स्पून बारीक़ कटा हुआ लहसुन , 1 स्पून पिज़्ज़ा सीजनिंग , 1 स्पून चिली फ्लेक्स को डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर दें.






