- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- healthy sweets, indian sweets, sweet dish
अगर आपको आधी रात में मीठा खाने की क्रेविंग होने लगे तो आप गोंद कतीरा का ये स्वीट डेजर्ट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं रेसिपी.
कई बार ऐसा होता है कि अचानक से हमे रात में कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है। अगर आपको भी रात में कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप गोंद कतीरा का ये स्वीट डेजर्ट बना सकते हैं। गोंद कतीरा पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ होता है। इसे ट्रेगेकैन्थ गम के नाम से भी जाना जाता है। यह गोंद की तरह चिपचिपा होता है जिसका कोई स्वाद नहीं होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फॉलिक एसिड बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है।
Ingredients
- 5 से 6 गोंद कतीरा
- 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश
- 1 गिलास कोकोनट मिल्क
- 3 चम्मच गुड का पाउडर
Method
शाम के समय खाना बनाते समय ही आप सोच लें कि आज रात के डेज़र्ट में आपको क्या बनाना है।, क्योंकि आपको गोंद कतीरा और ड्राइफ्रूट्स को कम से कम 3 से 4 घंटे भिगोकर रखना होगा
सबसे पहले शाम के समय हम 5 से 6 गोंद कतीरा और 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश को भिगोकर रख देंगे।
जब आपको रात में मीठा खाने का मन करे तब उस समय आप भिगोये हुए 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश, को मिक्सर जार में एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।
अब एक बड़े बर्तन में एक गिलास कोकोनट मिल्क डालें। इस मिल्क में आप ड्राईफ्रूट का पेस्ट भी डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब हमने जो गोंद कतीरा भिगोकर रखा था वो चेक करेंगे। वो पूरी तरह से फूल चूका होगा। अब उसे भी इस मिल्क में ऐड कर देंगे।
आखिरी स्टेप में हम सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएंगे और उसके बाद इस पेस्ट में 3 चम्मच गुड का पाउडर भी डालेंगे। एक बार फिर से इन्हें आपस में मिलाएंगे। आपका गोंद कतीरा डेजर्ट तैयार है। आप आधी रात को भी इस स्वीट डिश का लुत्फ़ उठा सकते हैं।






