- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish
Green Chili Pickle Recipe: कुछ लोग तीखा और स्पाइसी खाना खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में लोग अक्सर खाने में हरी मिर्च डालना नहीं भूलते हैं. लेकिन क्या आप हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की रेसिपी (Green Chili Pickle Recipe) जानते हैं. जी हां, हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार बनाकर आप खाने में घर बैठे स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप दोगुना चटपटा और स्पाइसी खाना सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – धनिया और नारियल की स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी (Coriander Coconut Chutney Recipe)
Ingredients
Method
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें.
मिर्च में लगा पानी सूखने के बाद इसे बीच में थोड़ा सा काटें और अंदर की बीज रिमूव कर दें.
इसके बाद बॉउल में सरसों के दाने लें. फिर इसमें हल्दी पाउडर, हींग, नींबू का आधा रस और नमक मिक्स कर लें.
अब इस मिक्सचर को हरी मिर्च में भर दें. सारी मिर्च भरने के बाद इसे कांच या चीनी मिट्टी के जार में स्टोर करें.
अब नींबू के बचे हुए रस को मिर्च पर डाल दें और जार को 2-3 दिनों तक धूप में रख दें. वहीं बीच-बीच में जार को हिलाते रहें.
बस आपका मिर्च का अचार तैयार है. अब इसे 2 हफ्तों तक फ्रिज में स्टोर करें और खाने के साथ चटपटे अचार का आनंद उठाएं.






