- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में कुछ खाने की जगह ठंडा पीना का ही मन करता है। खासतौर से जो ड्रिंक्स पेट में ठंडक दिलाते हैं, लोग उन्हें बड़े शौक से पीते हैं। इसके लिए सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वो है नींबू का पानी और पुदिना। लेकिन हर बार ड्रिंक्स में अक्सर ये नींबू और पुदीना ही पिलाया जाता है, जिसे पी-पीकर लोग बोर से हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ड्रिंक लेकर आए हैं, जिसे पीते ही आपके शरीर को तो ठंडक मिलेगी ही और साथ ही ये पीने में भी काफी टेस्टी होता है। इस ड्रिंक का नाम है अमरूद मोजितो या ग्वावा मोजितो (Guava Mojito Recipe)।
होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाओ तो बहुत सारे लोग अमरुद मोजितो (Guava Mojito Recipe) पीना पसंद करते हैं। ये एक ऐसा सॉफ्ट ड्रिंक है, जो लोगों को खूब पसंद आता है। यदि आप चाहें तो आप इसे घर में भी बड़ी आसानी से बनाकर सभी को पिला सकते हैं। साथ ही अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो आप उन्हें खुश करने के लिए मजेदार अमरुद मोजितो ही पिलाएं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, और साथ ही ये टेस्टी और हेल्दी भी होता है। चलिए जानते हैं झटपट अमरुद मोजितो (Guava Mojito Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- अमरूद (क्यूब्स में कटे)
- पीसी चीनी- 1/2 कप
- नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
- सादा नमक
- काला नमक 1/2 टीस्पून
- सोडा वॉटर- 6 कप
Method
अमरुद मोजितो बनाने के लिए सबसे पहले एक शेकर लें और उसमे नींबू का रस और चीनी डालें।
अब इन सभी को शेकर में मिला लें।
फिर उसमें आप अमरूद और 3/4 कप पानी डालकर मिक्स करें और इसे बारीक पीस लें।
आप इसे अधिक ठंडा करने के लिए बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
अब इसमें नमक और काला नमक डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक तरफ रख दें।
अब सर्विंग ग्लास में पहले का अमरुद का पिसा हुआ मिक्श्चर डालें।






