- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Gujrati Fafda Recipe: गुजरात की मशहूर डिशों में ढोकला और फाफड़ा का नाम भी शामिल है. ऐसे में गुजराती ढोकले तो आपने कई बार खाए होंगे. लेकिन क्या आप घर पर फाफड़ा (Gujrati Fafda Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, चाय के साथ स्नैक्स में फाफड़ा सर्व करना बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं गुजराती स्टाइल में फाफड़ा बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट स्नैक्स का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें पॉपकॉर्न भेल की इजी रेसिपी, फटाफट से बनेगा चटपटा और स्वादिष्ट स्नैक्स
Ingredients
Method
गुजरात के मशहूर फाफड़े बनाने के लिए बॉउल में बेसन ले लें. फिर इसमे अजवाइन मिक्स करें.
अब बेसन में हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और 1 चम्मच तेल एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर बाउल में गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
ध्यान रहे कि ढोकले का आटा ज्यादा सॉफ्ट या हार्ड नहीं होना चाहिए.
बेसन के आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और सभी लोई को गीले कपड़े से ढक दें. जिससे आटा कड़ा नहीं होगा.
अब लोई को लम्बाई में बेलें और फिर इसे बीच में काट कर दो टुकड़े कर लें.
पैन में तेल गर्म करें और फाफड़ों को तेल में डीप फ्राई कर लें.
बस आपका गुजराती फाफड़ा रेडी है. इसे हरी चटनी के साथ और चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें.






