- Prep
- 20 min
- Cook
- 45 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, cake, Dessert
Gulab Jamun Cake – मदर्स डे अब जब कल ही है और मीठा बनाकर खिलाना अपनी मां को यह तो हम सब पे लाज़मी हैं। इसी को देख कर, गुलाब जामुन को लेकर एक अलग वैरिएशन में हम लाए है गुलाब जामुन केक ( Mother’s Day Special – Gulab Jamun Cake ) की रेसिपी को लेकर, जहां आपकी मां करेंगी एंजॉय और देंगी आपको दुआएं !!!
Ingredients
Method
एक कटोरे में शक्कर के साथ तेल डालकर अच्छे से फेट लें।
अब इस में दूध, हरी इलायची पाउडर, गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
सभी सूखे चीजों को एक साथ एक कटोरे मिक्स कर लें।
अब इसे 3 से 4 बार चन्नी के सहायता से छान लें।
इस ड्राई मिक्सचर को गीले वाले में 3 बार करके डालें, कट एंड फोल्ड मैथड से।
एक बेकिंग डिश में बटर पेपर लगाएं, उस में ये घोल डालें, ड्राई फ्रूट्स डाले और मिक्स करे और थोड़ा सा ऊपर डालें। थोड़ा सा पटके ताकि एयर बबल्स ऊपर आ जाए।
प्री हीटेड ओवन में इसे 35-40 मिनिट्स के लिए 170° C पे बेक करें।
जब तक केक बेक हो रहा, शुगर सिरप तैयार कर लेते हैं।
7 tbsp शक्कर को। ½ ग्लास पानी में पकाएं, इस में नींबू का रस डालें ताकि कोई धागे न बने।
केक बेक होने के बाद उसे पूरे तरीके से ठंडा होने दें।
उसे एक सर्विंग डिश में निकाल कर शुगर सिरप ऊपर से डालें।
ड्राई फ्रूट्स से सजके सर्व करें और अपनी मां के साथ एंजॉय करें!






