- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हमारे भारत में खाने के बाद मीठा खाने का रिवाज है। वैसे मिठाई में सबसे ज्यादा गुलाब जामुन पसंद किया जाता है। मिठाई के तौर पर आपने गुलाब जामुन का स्वाद तो लिया ही होगा। अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि गुलाब जामुन कैसे बनते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। हम आपको आज गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। साथ ही कई लोगों के गुलाब जामुन बनने के दौरान फट जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज कुछ खास ट्रिक भी बता रहे हैं, जिससे आपके गुलाब जामुन बेहद स्वादिष्ट और मुलायम बनेंगे।
Ingredients
Method
गुलाब जामुन बनाने के लिए आप सबसे पहले मावे को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छा-सा डो तैयार कर लें।
आप डो में 2 बूँद घी डाल दें जिससे वो सॉफ्ट रहें।
अब आप डो से गुलाब जामुन के गोले बना लें।
फिर आप एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें गुलाब जामुन को अच्छे से ब्राउन होने तक तल लें।
फिर आप चाशनी बनाने के लिए पैन में डेढ़ कप पानी व चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब इसमें तार बनने लगे मतलब चाशनी बनकर तैयार है।
अब आप गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
इस तरह आपके स्वादिष्ट और नरम गुलाब जामुन बनकर तैयार है।






