- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Gulab Jamun Recipe: मीठा खाना कुछ लोगों को काफी पसंद होता है. ऐसे मे ज्यादातर लोग मिठाई का सेवन करते हैं. वहीं मिठाई का नाम आते ही कई लोगों के जहन में सबसे पहले गुलाब जामुन का ख्याल आता है. आमतौर पर मीठा खाने की क्रेविंग होने पर लोग मार्किट से गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) खरीद लाते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर भी टेस्टी गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं गुलाब जामुन की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप घर बैठे स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – शेज़वान फ्राइड राइस की रेसिपी (Schezwan Fried Rice Recipe)
Ingredients
Method
घर पर गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोया को मैश करते हुए पिघला लें. अब इसमें मैदा, बेकिंग सोडा और दूध एड करें.
मैदे को आटे की तरह गूंथते हुए सॉफ्ट डो तैयार करें और इसे कुछ देर के लिए कपड़े से ढक कर रख दें.
इसके बाद हाथों पर तेल अप्लाई करें और मैदे को बराबर हिस्सों में बांट लें.
अब मैदे की लोई को हाथों में रखकर गोल घुमाते हुए लड्डू का आकार दें. मगर ध्यान रहे कि मैदे की गोलियां बिलकुल चिकनी बननी चाहिए.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें. अब मैदे की गोलियों को पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
मैदे की गोलियों को तलते समय ज्यादा जोर से प्रेस ना करें. इससे गोलियां फटने लगती हैं. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकाल कर प्लेट में रख लें.
गुलाब जामुन की चाशनी बनाने के लिए पैन में पानी, चीनी और इलायची पाउडर डालकर उबालें. 5-7 मिनट बाद चाशनी गाढ़ी होने पर इसमें मैदे की गोलियां एड कर दें.
अब चाशनी को कुछ समय के लिए ढक कर रख दें. इससे गुलाब जामुन में चाशनी भर जाएगी और सारे गुलाब जामुन चाशनी में डूब जाएंगे.
बस आपके गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं. अब इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और कुछ देर बाद सभी को ठंडे-ठंडे गुलाब जामुन सर्व करें.






