- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Healthy Chocolate Cake Banane Ki Recipe: आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक हो चुके हैं। दिनों-दिन बढ़ रहीं मिलावट से बचने के लिए वे हेल्थी फ़ूड की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आजकल तो बाजार में हेल्थी केक भी मिलने लगे हैं। हमने आपको पहले भी हेल्दी रेसिपी के बारे में बताया है, जैसे (Fresh Fruit Muesli Recipe) इसी तरह का हेल्थी चॉकलेट केक भी है, जिसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल किया जाता है।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप हेल्थी चॉकलेट केक (Healthy Chocolate Cake Banane Ki Recipe) घर पर हीं बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक ब्लेंडर में दही, केला, शहद, वनीला और पीनट बटर को मिलाकर स्मूदी बनने तक ब्लेंड करें।
इसके बाद आप इस मिश्रण को एक बाउल में डालें और फिर उसमें तेल डालकर मिलाएं।
फिर इसमें आप मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इस मिश्रण को चिकने बैंकिंग पैन या केक बनाने के सांचे में डालें और 30-45 तक 160 डिग्री के तापमान पर तब तक बेक करें, जब तक की बेकिंग पैन में डाली गई टूथपिक साफ न निकले।
फिर जब यह बनकर रेडी हो जाएं तो इसे ठंडा करके सर्व कर सकते हैं।






