- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, Snack
स्नैक्स में अनहेल्दी खाने से न सिर्फ वजन बेकाबू हो जाता है बल्कि सेहत को भी कई नुकसान होते हैं। आज हम आपके लिए कद्दू के चिप्स से बनने वाले चिप्स की शानदार रेसिपी लेकर आए हैं।जिसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर करने से लेकर फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ने में भी काफी मदद मिल सकती है। आइए जान लीजिए इन्हें बनाने की विधि।
प्रोटीन, आयरन, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू का इस्तेमाल आमतौर पर कई घरों में किया जाता है। इसकी सब्जी, जूस या हलवा तो आपने भी खाया होगा, लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि इसकी मदद से टेस्टी और हेल्दी चिप्स भी तैयार किए जा सकते हैं।
आज हम आपके लिए कद्दू के चिप्स (Pumpkin Chips) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आने वाली है। आइए आपको बताते हैं इन चटपटे और क्रिस्पी चिप्स को बनाने की विधि।
Ingredients
Method
कद्दू की मीठी चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप कद्दू को अच्छी तरह से धोकर उसका छिलका निकाल दें।
फिर कद्दू को चिप्स की शेप में पतला-पतला काट लें।
अब इन चिप्स को उबलते हुए पानी या फिर गुनगुने पानी में डाल दें।
करीब 2 मिनट तक कद्दू के टुकड़ों को पानी में रहने दें और फिर आप उन्हें निकाल लें।
आप चाहे तो चिप्स को मीठा करने के लिए उसे गुड़ के पानी में भी 2 मिनट तक पका सकते हैं।
फिर आप कद्दू की चिप्स को एक पेपर पर दूर-दूर रखकर उसे सुखा दें।
अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म होने को रख दें।
जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो एक-एक करके सभी चिप्स को डीप फ्राई कर लीजिए।
सभी तली हुई चिप्स को निकालकर टिशू पेपर पर रख दीजिए।
आप चाहे तो इस पर ऊपर से मसाला डाल सकते हैं।
इस तरह आपकी कद्दू की स्वादिष्ट और सेहतमंद चिप्स बनकर तैयार है।






