अपने कड़वे स्वाद के लिए मशहूर करेले का जूस पिया जाए, तो वजन काम करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन बढ़ने से रोकते हैं। करेले का जूस तैयार करना भी आसान है।
Bitter Gourd Juice for Weight Loss: करेला सबसे कड़वी सब्जियों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि इसे अंग्रेजी में बिटर गॉर्ड कहा जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी सूची है। सबसे अच्छी बात यह है कि यदि करेले को संतुलित रूप में रोज अपने आहार में शामिल किया जाये, तो यह वजन भी घटाने में मदद कर सकता है। यदि आप वेट लॉस की क्रेजी हैं, तो जरूर करेले का जूस पियें। यह वजन घटाने (bitter gourd juice for weight loss) के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ भी रख सकता है।
क्या हैं करेले के फायदे

नेचर जर्नल के अनुसार, करेले में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल होते हैं। इसमें फोलेट, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी शामिल हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होते हैं। कड़वे करेले के जूस के सेवन का यही मुख्य कारण है। वजन घटाने के लिए करेला जूस किस तरह फायदेमंद है, आइये जानते हैं।
वजन घटाने में करेला जूस किस तरह मदद करता है
1. चीनी को फैट में परिवर्तित होने से रोकता है
न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, करेला इंसुलिन को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। यह इंसुलिन को सक्रिय करता है। करेले का जूस चीनी को फैट में परिवर्तित होने से रोकता है। इसका मतलब है कि शरीर कम वसा का उत्पादन करता है। इसके परिणामस्वरूप वजन कम हो पाता है।
2. लो कैलोरी
करेले में कैलोरी, वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इससे वसा, कैलोरी और कार्ब सेवन कम हो जाता है। इसके कारण वजन नहीं बढ़ता है। प्रति 100 ग्राम करेला केवल 34 कैलोरी प्रदान करता है।

3. सही शेप में रहने में मदद
करेला फैट सेल के उत्पादन और विस्तार को सीमित करने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में वसा को कम करके वजन कम करने में मदद करता है।साथ ही सही शेप में रहने में भी मदद करता है।
4. ब्लड शुगर लेवल को कम करता है
करेले में ऐसे कई घटक हैं, जो इसे एक बढ़िया आयुर्वेदिक डायबिटीज उपचार बनाता है। करेले में मौजूद तीन प्राइमरी केमिकल, पॉलीपेप्टाइड-पी, विसीन और चारेटिन डायबिटीज नियंत्रण पर सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। डायबिटीज के मरीज में नियमित रूप से करेले का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। यह इंसुलिन रेसिस्टेंस के उपचार में भी मदद कर सकता है।

5. फाइबर से भरपूर
करेले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हाई फाइबर वाला आहार लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जो फ़ूड क्रेविंग को कम करता है। आपको अधिक खाने से बचाता है। इसमें पानी की भी काफी मात्रा होती है, जो इसे खाने के लिए स्वास्थ्यवर्धक सब्जी बनाता है।






