- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks
Broccoli Juice: इन दिनों लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। अब लोग जंक फ़ूड खाने से ज्यादा पौष्टिक आहार और ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। आमतौर पर हमारे घरों में ऐसी सब्जियां कभी न कभी जरूर बनती हैं, जिन्हें अगर हम चाहें तो जूस के रूप में भी पीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकली जिसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। ब्रोकली कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, ई, बी6, के आदि अधिक होते हैं। ऐसे में ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं ब्रोकली का जूस बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
ब्रोकली का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धोकर उसे सुखा लें।
फिर आप ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब आप मिक्सी में ब्रोकली में पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
अब इस जूस को एक ग्लास में निकाल लें और फिर इसमें स्वाद अनुसार सादा नमक और काला नमक मिला लें।
इस प्रकार आपका ब्रोकली का जूस बनकर तैयार है।






