- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, sweet dish
खीर खाना हर किसी को पसंद होता है। हमारे देश में कई अलग-अलग तरह की खेर बनाई जाती है। आमतौर पर सबसे ज्यादा चावल की खीर बनती है। आमतौर पर लोग खीर का सेवन ये सोचकर कम करते हैं कि इसे खाने से वजन बढ़ जाएगा, लेकिन हम आपको आज एक ऐसी खीर के बारे में बता रहे हैं जिसे खाकर आप अपने शरीर को ताकतवर बना सकते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने वाले और डाइट फॉलो करने वाले लोगों को भी इस खीर को खाकर कोई नुकसान नहीं होगा। हम आपको आज हेल्दी अखरोट और केले की खीर की रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं अखरोट और केले की खीर बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
अखरोट और केले की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा अखरोट 2-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर आप इसे पीसकर अखरोट का दूध बना लें।
फिर आप बचे हुए आधे अखरोट को भून लें और उन्हें पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
अब आप एक पैन में घी गर्म कर दें और इसमें हरी इलायची, अखरोट का दूध डालकर चलाते रहे।
अब आप इसमें भुना हुआ अखरोट का पेस्ट डालें और इसे लगातार चलाते रहे।
जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो आप केले को काटकर पैन में डाल दें।
अब आप इसे कुछ देर उबालकर फिर एक बर्तन में निकाल लें।
इस प्रकार आपकी अखरोट और केले की खीर बनकर तैयार है। आप चाहे तो ऊपर से अखरोट गार्निश भी कर सकते हैं।






