- Prep
- 35 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Mexico
- Course
- Appetizer, party dish, Snack
क्रिस्पी पापड़, बची हुई चपाती या हेल्दी डो के साथ आप टैकोज को हेल्दी ट्विस्ट दे सकती हैं। पर इसे और भी हेल्दी बनाना है तो इसकी भरावन में रसोई की पारंपरिक सामग्री को एड करें।
हल्के और टेस्टी टैकोज सभी को पसंद होते हैं। ये हल्का-फुल्का नाश्ता आपके शाम की चाय या मिड मील स्नैक्स के तौर पर भी शामिल किया जा सकता है। परन्तु बाजार में मिलने वाले टैकोज में इस्तेमाल हुई अनहेल्दी सामग्री के कारण अकसर फिटनेस फ्रीक इन्हें खाने से बचते हैं। टैकोज भी एक प्रकार का जंक फूड है, परन्तु आप चाहें तो इसे हेल्दी बना सकती हैं। तो चलिए इसकी फिलिंग के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए इसे बनाते हैं और भी हेल्दी। नोट कीजिए टैकोज की हेल्दी (Healthy taco recipes) रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप तेल गरम कर लें। इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज़ को डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप टमाटर का पेस्ट डालकर और बाकी सामग्री मिलाकर सॉस तैयार कर लीजिए। अब आधे सॉस को निकाल कर अलग रख दीजिए और आधे सॉस में उबली हुई राजमा डालकर मिला लें।
पहले राजमा मिश्रण को नाचोज़ के खोल में भर दीजिए। फिर ऊपर से बचा हुआ टोमैटो सॉस डाल दें। अब आप इसके ऊपर टोमैटो केचप या चिली सॉस छिड़क दें। अंत में कटे हुए प्याज़, कसा हुआ चीज़ और लेटस के पत्ते डाल दें।
अब आपका मैक्सिकन टाकोज बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






