- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
चॉकलेट बॉल्स रेसिपी: चॉकलेट हम सबको बहुत पसंद होती है। खासतौर पर चॉकलेट महिलाओं को बहुत पसंद होती है। कई बार हमारा मूड खराब होता है और चॉकलेट खाने से अच्छा हो जाता है। वहीं, बात अगर चॉकलेट बॉल्स की हो तो उसका क्या कहना। एक बार जब ये चॉकलेट बॉल मुंह में जाती है और मेल्ट होती है, तो इसका स्वाद बहुत ही चोक्लेटी और क्रीमी लगता है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। आप इसे बनाकर कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकते है और डिनर खाने के बाद इस चोक्लेटी स्वाद से भरपूर चॉकलेट बॉल के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों का मूड भी अच्छा रहेगा और नींद भी अच्छी आएगी।

लेकिन, क्या आपने कभी चॉकलेट बॉल्स को घर पर बनाया है? या सिर्फ आपने इसका स्वाद बाज़ार से खरीद कर ही चखा है। हो सकता है आपने चॉकलेट बॉल्स को घर पर बनाया हो पर इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं आया हो, जैसा आपने मार्केट से खरीद कर खाया हो। आप फिक्र मत करिए, क्योंकि आज Khana.behindtalkies आपको घर पर इस चोक्लेटी चॉकलेट बॉल्स को कैसे बनाएं बताएगा। जब आप इसे अपने घर पर बनाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप डार्क चॉकलेट को एक प्याले में रख ले और माइक्रोवेव ओवन में 1 मिनट के लिये पिघला लें। इसे निकाल कर फेट लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क डाल लें और इसे अच्छी तरह मिला लें। केक के 3/4 भाग को क्रम्बल करें और चॉकलेट मिश्रण में डालें। अब आप मिक्सर ग्राइंडर में अखरोट और बादाम को दरदरा पीस लें। एक बाउल में व्हाइट चॉकलेट लें और इसे माइक्रोवेव ओवन में 1 मिनट के लिए पिघला लें।
अब सभी सामग्री को एक बाउल में मिला लें और अखरोट के आकार के गोले बनाकर प्लेट में रख लें। पिघली हुई वाइट चॉकलेट में 2 टेबल-स्पून कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिला लें। आप कंडेंस्ड मिल्क की जगह फ्रेश क्रीम भी डाल सकते हैं। मिश्रण को बटर पेपर कोन में डालें और चॉकलेट बॉल्स को अलग-अलग डिज़ाइन बनाते हुए पाइप करें। अब इसे कुछ घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे कुछ घंटे बाद रेफ्रीजरेटर से निकाल लें। अब आपके चॉकलेट बॉल्स तैयार है। अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






