- Prep
- 5 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert, Side Dish
मैंगो रबड़ी रेसिपी: मैंगो तो हम सभी को बहुत पसंद है। आम का सीज़न आते ही लोगों के घर में आम दिखना शुरू हो जाता है। लेकिन, क्या आपने मैंगो से बनी मैंगो रबड़ी के स्वाद का आनंद लिया है। ये मीठी और स्वाद से भरी मैंगो रबड़ी आखिर किसे पसंद नहीं होगी। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। अगर आप आज तक इसके स्वाद से चूक रहें है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें है। आप डिनर के बाद इस मैंगो रबड़ी का आनंद ले सकते है। अपने परिवार के साथ आप इस डेजर्ट को खा सकते हैं।

इसे बनने में बहुत कम समय लगता है। आप इसे मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। एक बार आप इसे बना लेंगे, तो रोज आपका मन डेजर्ट में सिर्फ मैंगो रबड़ी खाने का ही करेगा। इतने स्वादिष्ट डेजर्ट को खाकर आपको नींद भी अच्छी आएगी। लेकिन, क्या आपने आजतक मैंगो रबड़ी को घर पर बनाया ही नहीं है? या बनाने के बाद उसका स्वाद बिगड़ गया है। तो, आप फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट मैंगो रबड़ी की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दूध को उबाल लें, जब तक वो गाढ़ा ना हो जाए। आपको इसे तब तक उबालना है जब तक इसका रंग हल्का लाल न हो जाए। कम से कम इसमें लगभग 1 घंटा लगेगा। कंडेंस्ड मिल्क में चीनी डाल लें और चीनी घुलने तक इसे चलाते रहें। फिर आप कटे हुए सूखे मेवे जैसे पिस्ता और बादाम डाल लें।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने लिए रख दें। उसके बाद आप इसे मैंगो प्यूरी में मिक्स कर लें।मिश्रण को एक बाउल में डालकर कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। थोड़ी देर बाद रेफ्रिजरेटर से निकाल लें। अब आपकी मैंगो रबड़ी तैयार है! इसके स्वाद का आनंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ लें।






