- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
फ्रूट डेजर्ट रेसिपी: डिनर के बाद अगर डेजर्ट मिल जाए तो डिनर का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसा ही एक डेजर्ट फ्रूट डेजर्ट है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप इसे आसानी से बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा सामग्री का भी इस्तेमाल नहीं होता है। एक बार खाने के बाद आप इसे रोज डिनर के बाद खाना चाहेंगे।

क्या आपने पहले कभी फ्रूट डेजर्ट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको ठंडी फ्रूट डेजर्ट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- सेब
- कीवी
- अनानास
- अंगूर
- स्ट्रॉबेरी
- दही
- 2 टी स्पून शहद
- 2 टी स्पून बादाम
- 2 टी स्पून गोजी बेरीज
Method
सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को छोड़कर सभी फलों को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में रख दें। अब आप एक ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, दही और शहद को ब्लेंड करके इस मिश्रण को फलों के ऊपर डाल दें। अब आपका फ्रूट डेजर्ट बनकर तैयार है। अब आप फ्रूट डेजर्ट को कुछ गोजी बेरीज से गार्निश करें।






