- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
मैंगो डेजर्ट रेसिपी: डिनर के बाद अगर डेजर्ट मिल जाए तो डिनर का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसा ही एक डेजर्ट मैंगो डेजर्ट है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप इसे आसानी से बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा सामग्री का भी इस्तेमाल नहीं होता है। एक बार खाने के बाद आप इसे रोज डिनर के बाद खाना चाहेंगे।

क्या आपने पहले कभी मैंगो डेजर्ट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको ठंडी मैंगो डेजर्ट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें है। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 4 पके हुए आम
- दूध
- दालचीनी पाउडर
- चीनी
- कुछ पुदीने के पत्ते
- क्रीम
Method
सबसे पहले आप आम को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप दूध को उबालकर उसमें क्रीम, चीनी, दालचीनी पाउडर, आम के टुकड़े और कुछ पुदीने के पत्ते डाल दें। अब आप आम को मैश कर लें, ताकि उसका स्वाद दूध में आ जाए। अब आप इसे कुछ देर पका लें। अब इस मैंगो डेजर्ट को गिलासों में डालें, पुदीने की पत्तियों से सजाएँ और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और थोड़ी देर बाद सभी को सर्व करें।






