- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
दलिया टिक्की रेसिपी: दलिया हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अक्सर डॉक्टर अपने मरीजों को दलिया खाने की सलाह देते हैं। दलिया हल्की होती है और बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन, अगर आपको दलिया के साथ- साथ एक अलग और मसालेदार स्वाद मिले तो आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। जी, हां ये मुमकिन है। हम दलिया से बनी डिश दलिया टिक्की की बात कर रहें है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है।

इसे बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। क्या आपने इससे पहले दलिया टिक्की का नाम सुना है? अगर हां, तो आपने दलिया टिक्की को खाया है। हो सकता है आप रोज – रोज दलिया खाकर ऊब गए हो, तो दलिया टिक्की आपके लिए बेहतर विकल्प है। ये पौष्टिक दलिया आपकी सेहत को तंदरुस्त रखेगा। पर अगर आपको ये दलिया टिक्की बनानी नहीं आती है, तो आप बिल्कुल फिक्र मत करिए। आज हम आपको दलिया टिक्की बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बाउल में दलिया ले लीजिए। फिर उसमें उबले हुए आलू मिला लीजिए और साथ में इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, पीली मिर्च पाउडर, काला जीरा और नमक डाल दें। फिर आप मैश करने के लिए 1 चम्मच का इस्तेमाल करिए। फिर आटे में सब कुछ मिला दें। अब आटे को 8-10 बराबर भागों में बांट लें।
अब अपने हाथों को थोड़ा गीला करके आटे को चपटा करके टिक्की बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके एक- एक करके सारी टिक्की तल लें। उसके बाद आप इसे टोमेटो कैचअप या पुदीने की चटनी के साथ अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






