- Prep
- 1h
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Salad
आम का अचार रेसिपी: अचार चाहें किसी भी चीज का हो खाने के स्वाद को और अधिक बढ़ा देता है। पर बात अगर आम के अचार की हो, तो इसकी बात ही अलग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आम का अचार सभी को बहुत पसंद होता है। शायद ही ऐसा कोई होगा, जिस आम का अचार पसंद न हो। बच्चों को लंच में पराठे के साथ अचार खाना बहुत पसंद होता है। आम का अचार चटपटा और मसालेदार होता हैं। एक बार बनाने के बाद आप इसे सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं। आम का अचार आप किसी भी डिश के साथ खा सकते हैं, इससे आपकी डिश का स्वाद दोगुना हो जाता है।

लेकिन, मसालेदार और चटपटा आम का अचार बनाना इतना आसान भी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको आम का अचार बनाते समय सामग्री का पता होना चाहिए। अगर आपने एक भी सामग्री का इस्तेमाल करना भूल गए, तो आप चटपटे आम के अचार के स्वाद से अनजान रह जाएंगे। पर Khana. behindtalkies आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। दरहसल, आज हम आपको आम के अचार की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
- 3 किलो आम
- 100 ग्राम मेथी दाना
- 50 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 60 ग्राम कलौंजी
- 100 ग्राम सौंफ
- 60 टेबल स्पून काली मिर्च के दाने
- 50 ग्राम हल्दी पाउडर
- ग्राम नमक
- 2 लीटर सरसों का तेल
Method
सबसे पहले आप सभी मसालों को एक साथ मिलाकर उसमें ½ कप तेल डाल दें। अब मसाले में आम के टुकड़े डाल लें। फिर अच्छी तरह मसल कर इन आम के टुकड़ों की एक परत जार में डाल दें और ऊपर से थोडा़- सा मसाला डाल दीजिये। अब बचा हुआ तेल जार में ऊपर से डाल दीजिये और जार को एक हफ्ते तक धूप में रख दें। 15 दिन में आम के टुकड़े नरम हो जायेंगे। अब आप अचार को अपने मनपसंद पराठे के साथ सर्व करें।






