- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
रवा केसरी रेसिपी: रात के खाने के बाद अगर स्वादिष्ट और मिठास से भरा डेजर्ट मिल जाए तो आनंद आ जाता है। ऐसा ही एक डेजर्ट रवा केसरी है। इसकी मिठास की और इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और बनाने के बाद आपकी इतनी प्रशंसा होगी कि आप खुश हो जाएंगे।

क्या आपने पहले कभी रवा केसरी का स्वाद चखा है? और अगर चखा है तो क्या आपने होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर चखा है? पर आपको रवा केसरी को बनाना नहीं आता है। तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको रवा केसरी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- सूजी
- 1 कप चीनी
- देसी घी
- केसर
- 10 बादाम
- 10 पिस्ता
- 10 इलायची पाउडर
Method
सबसे पहले आपको एक पैन में घी डालकर गैस पर गर्म कर देना है। फिर घी के पूरी तरह पिघलने पर इसमें रवा डालकर भून लेना है। अब आपको एक बर्तन में पानी और 1 कप चीनी डालकर गैस पर रख देना है। अब आप केसर को हल्का दरदरा पीस लें और चाशनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें। सूजी को कलछी से सेंकते समय बीच-बीच में चलाते रहें।
अब काजू, बदाम और पिस्ते को सूजी में मिला लें। जब चाशनी में उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें। सूजी को अच्छे से भून लें। जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें तैयार की हुई चाशनी डाल दें। सूजी और चाशनी के मिश्रण को कलछी से चलाते रहें।
ऐसा तब तक करें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे। अब पैन को अच्छे से ढक दें और गैस बंद कर दीजिए। रवा केसरी को कुछ देर भाप में पकने दें। अब आपका रवा केसरी बनकर तैयार है। अब आप इसे टूटी-फ्रूटी और काजू से भी गार्निश करें और सभी को सर्व करें।






