- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
रवा के लड्डू की रेसिपी: रात में जब हम थक के आते हैं और डिनर स्वादिष्ट मिल जाए तो आनंद आ जाता है। साथ ही डिनर के बाद अगर टेस्टी और मिठास से भरा डेजर्ट मिल जाए तो मजा और स्वाद दोनों दोगुना हो जाता है। ऐसा ही एक डेजर्ट रवा के लड्डू हैं। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने कभी रवा के लड्डू का स्वाद चखा है? अगर आपने इसका स्वाद चखा है तो आपको ये जरूर पसंद आया होगा। लेकिन, क्या आपको रवा के लड्डू को बनाना आता है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको रवा के लड्डू की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 200 ग्राम सूजी
- 200 ग्राम चीनी
- 200 ग्राम घी
- इलाइची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स
- सिल्वर वर्क
Method
सबसे पहले आप एक बड़ा चम्मच घी गरम करके उसमें सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।इसके बाद आप चीनी, दाल चीनी को पीस ले। अब आप घी को पिघला कर उसमें ड्राई फ्रूट्स को मिला दें। उसके बाद आप तैयार सूजी के मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लिजिए। अंत में आप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश कर लें। अब आप अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






