- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
रस्क शाही टुकड़ा रेसिपी: खाने के बाद अगर स्वादिष्ट डेजर्ट मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। इससे हमें नींद भी अच्छी आती है। वैसे तो हम डेजर्ट में मिठाई, हलवा और खीर खाना पसंद करते है, लेकिन अगर बात रस्क शाही टुकड़ा की करें तो, इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप एक बार इसे अपने परिवार के सदस्यों को खिलाएंगे, तो वो रोज डेजर्ट में रस्क शाही टुकड़ा ही मागेंगे।

क्या आपने पहले कभी रस्क शाही टुकड़ा को खाया है? हो सकता है आपने रस्क शाही टुकड़ा को अपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा और आपको बहुत पसंद आया होगा, फिर आपने इसे घर आकर बनाया होगा और स्वाद बिगङ गया होगा। पर आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको रस्क शाही टुकड़ा की रेसिपी बताएंगे। तो, चलिए शुरु करते हैं।
Ingredients
- 4 कप दूध
- रस्क
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- इलायची पाउडर
- मेवा
- केसर
- 3 चम्मच घी
Method
सबसे पहले आप एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें। आप इसे तब तक उबालें जबतक दूध 1/ 4th कम न हो जाए। इसके बाद दूध कम हो जाने पर आप इसमें इलायची पाउडर, केसर की किस्में, गुलाब जल और चीनी डाल दें। अब आप इसे अच्छी तरह से मिला लें और कुछ मिनट के लिए पका लें।अब आप इसे थोङी देर पकने के बाद एक अलग पैन में घी गरम कर लें और उसमें कटे हुए मेवे को भून लीजिए। अब आप रस्क को एक ट्रे में रख दें और तैयार रबड़ी को रस्क के ऊपर डाल दें। अब आप रबड़ी डालने के बाद मेवों को ऊपर से डाल दें। फिर इसे थोङी देर ठंडा करें। अब आपका स्वादिष्ट रस्क शाही टुकड़ा बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






