- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
बूंदी का लड्डू की रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इससे हमारी दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है और नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट बूंदी का लड्डू है। बूंदी के लड्डू को लोग पूजा में भी चढ़ाते हैं और इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है।

आप सभी ने बूंदी का लड्डू जरूर खाया होगा है। आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरूर परिचित होंगे। लेकिन, क्या आपको बूंदी का लड्डू बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए Khana.behindtalkies आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
जी, हां आज हम आपको बूंदी का लड्डू की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- बेसन
- लीटर पानी या दूध
- घी
- पानी
- संतरे की बूंदे
- केसर के टुकड़े
- काजू
- किशमिश
- इलायची
- बूंदी छानने वाली छन्नी
Method
सबसे पहले आप बेसन में पानी या दूध मिलाकर पतला पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद आप एक पैन में घी गर्म करने के लिए रख दीजिए। इसके बाद आप तैयार मिश्रण को छलनी में डाल दें और गरम घी में जल्दी से फैंट लीजिए। अब इसे फ्राई करें जब तक इसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए। फिर घी को सोखने के लिए, इन्हें कढ़ाई से निकाल कर पेपर पर रख लें। अब चीनी और पानी मिलाकर चाशनी को तैयार कर लीजिए।
इसके बाद आप इसमें केसर और नारंगी रंग भी मिला लें। अब आप तैयार चाशनी में बूंदी, इलायची और मेवे भी डालकर मिला लीजिए। थोड़ी देर बाद इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर इसे करीब 1/2 घंटे के लिए ढककर रख दें। अंत में आप हथेली पर थोड़ा- सा घी लगाकर लड्डू तैयार कर लें। थोड़ी देर बाद अब आप इसे सभी को सर्व करें।






