- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
नारियल गुलाब लड्डू रेसिपी: होली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में आप अपने घर पर मिठाई भी बनाएंगे। तो, आप नारियल गुलाब के लड्डू बना सकते हैं। इसके मिठास की चर्चा हर जगह है। नारियल गुलाब लड्डू का स्वाद बहूत ही अनोखा और स्वादिष्ट होता है। आप इसे अपने रिश्तेदारों को खिला सकते हैं और अपने रिश्ते में मिठास और बढ़ा सकते हैं। क्या आपने पहले कभी नारियल गुलाब लड्डू को खाया है?

अगर नहीं तो आप इस होली अपने घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल भी नहीं होता है। लेकिन, इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको हमारी इस नारियल गुलाब लड्डू की रेसिपी को अच्छी तरह पढ़ना होगा।
Ingredients
- 1 कप सूखा नारियल
- 1 बड़ा चम्मच रोज सिरप
- घी
- 1 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
- कंडेंस्ड मिल्क
- गुलाब जल
- ड्राई फ्रूट्स
- बादाम
Method
सबसे पहले आप एक पैन में गरम करके उसमें 1 छोटा चम्मच घी डाल दें। जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें मेवा भून लें और फिर उसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दीजिए। अब आप उसी पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालें और सूखा नारियल डाल दीजिए। इसके बाद जब नारियल पक जाए, तो उसमें गुलाब का शरबत और गुलाब जल के साथ कंडेंस्ड मिल्क डालकर सबको अच्छी तरह एक साथ मिला लें।
जब लड्डू का मिश्रण अच्छे से पक जाए, तो इसमें भुने हुए मेवे डालकर मिला लीजिए। अब आप मिश्रण को ठंडा होने दें। उसके बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लीजिए। अब आप सभी को सर्व करें।






