- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
बाजरा हलवा की रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इससे हमारी दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है और नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट बाजरा हलवा है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने पहले कभी बाजरा हलवा खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर Khana.behindtalkies आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। जी, हां आज हम आपको बाजरा हलवा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1/2 कप बाजरे का आटा
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 कप घी
- काजू
- किशमिश
- नारियल
- इलायची
Method
सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लें। इसके बाद इसमें बाजरे का आटा डाल दें। अब आटे को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद आप इसमें 1¼ कप पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे गाढ़ा होने तक पका लें। अब आप काजू को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें और इलाइची को छील कर पीस कर पाउडर बना लें। फिर इसमें काजू, किशमिश, कटा हुआ नारियल और इलाइची पाउडर डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2 मिनट के लिए और पका लें। अब आपका बाजरे के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है। अब आप इसे प्याले में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा घी और कटे हुए काजू से गार्निश करके सभी को और सर्व करें।






