- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
गुलाब जामुन रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का अलग मजा होता है। वहीं, अगर बात गुलाब जामुन की करें, तो इसका नाम लेते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। अगर डेजर्ट में गुलाब जामुन मिल जाए तो डिनर का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि, इसे बनाने में थोडा- सा समय जरूर लगता है, लेकिन बन जाने के बाद आप इसके स्वाद की तारीफ करते थक जाएंगे।

आप सब ने गुलाब जामुन तो जरूर खाया होगा? पर क्या आपने कभी गुलाब जामुन घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर हां तो क्या उसका स्वाद होटल के गुलाब जामुन जैसा आया था? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में खोया को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब आप इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर आटा नरम गूंथ लें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब आप एक बड़ी कढ़ाई लेकर इसमें घी डालकर गर्म होने के बाद इसमें आटे की लोइयां डाल दें और इसे हल्का गोल्डन होने तक तल लें और गैस बंद कर दें। इसके बाद गुलाब जामुन को एक तरफ रख दें। अब चीनी डालकर चाशनी बना लें। आप इसे जबतक पकाएं तब तक कि ये गाढ़ी न हो जाए। जब चाशनी ठंडी हो जाए तो चाशनी को गैस से उतार लें और आधे घंटे के लिए ठंडा के लिए अलग रख दें अब आप इसे इसे छलनी और मलमल के कपड़े से छान लें। अंत में आप इस चाशनी में गुलाब जामुन डालकर गैस बंद कर दें। आप गुलाब जामुन को आधे घंटे के लिए चाशनी में भीगने दें। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






