- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 14 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets
डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट मिल जाए तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है। ऐसा ही एक डेजर्ट ज्वार केला शीरा है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और ये एक हेल्दी डेजर्ट है। आप इसे एक बार अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करेंगतो वो आपसे रोज इस डेजर्ट की फरमाइश करेंगे।
पर क्या पहले कभी आपने इस स्वादिष्ट ज्वार केला शीरा का नाम सुना था? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको ज्वार केला शीरा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़े पैन में घी गर्म करके उसमें ज्वार का आटा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप ½ कप पानी और गुड़ डालकर इसे 1 मिनट तक पका लें, इस में गुला हुआ केला डालें और अच्छे से मिक्स करें।
अब गैस बंद कर दें और इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें । अब आपका ज्वार केला शीरा बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






