- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Indian, Maharastra
- Course
- Dessert
मैंगो श्रीखंड रेसिपी: डिनर के बाद टेस्टी और मिठास से भरा डेजर्ट खाने का एक अलग मजा होता है। हम अक्सर डेजर्ट में मिठाई, चॉकलेट, और हलवा आदि खाना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट मैंगो श्रीखंड है। ये गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है, लेकिन अपने स्वाद के कारण मैंगो श्रीखंड पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने पहले कभी मैंगो श्रीखंड खाया है? अगर हां तो आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरूर परिचित होंगे। तो, क्या आपको मैंगो श्रीखंड बनाना भी आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मैंगो श्रीखंड बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन पर सूती कपड़ा बिछा लीजिए। इसके बाद इसके ऊपर दही डाल दें और कपड़े को मोड़कर पोटली बना लें और गांठ बांध लीजिए। इसके बाद अब पोटली को लटका कर रख दें, ताकि दही का पानी निकल जाए। अब आप तय समय के बाद पोटली खोलकर दही के गोले को किसी बर्तन में निकाल लें। अब आप इस चाशनी में आम का गूदा, इलाइची पाउडर, केसर और चीनी पाउडर डाल लें। इसके बाद सभी सामग्री को अच्छे से फेंट लीजिए। तैयार आम श्रीखंड को प्याले में निकाल लें। फिर इस पर पिस्ता छिड़क कर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






