- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Dessert
पाल पयस्सम रेसिपी: पाल पयस्सम इसका नाम आपने अक्सर सुना होगा और खाया भी होगा। मंदिरों में इसे प्रसाद बांटने के लिए बनाया जाता है। वैसे तो ये खीर का ही एक रुप है, पर इसका स्वाद खीर से बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है। ये एक साउथ इंडियन डेजर्ट है। क्या आपने पाल पयस्सम को कभी खाया है? अगर खाया है, तो आप इसके लाजवाब स्वाद से जरूर परिचित होंगे।

लेकिन, क्या आपने इसे कभी घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप इसे अवश्य घर पर बनाइए और अपने परिवार के सदस्यों को डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में सर्व करिए। इस आर्टिकल को पढ़कर आप पाल पयस्सम को बनाना आसानी से सीख सकते हैं।
Ingredients
- 50 ग्राम चावल
- दूध
- इलायची पाउडर
- 100 ग्राम चीनी
- घी
- 50 ग्राम किशमिश
- 50 ग्राम काजू
Method
सबसे पहले आप चावल को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दीजिए। इसके बाद आप अब चावल को दूध में नरम होने तक पका लें। अब इसमें इलायची पाउडर, चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लें। इसके बाद काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब किशमिश डाल कर एक मिनट तक भून लीजिए। अब आप इसे चावल के मिश्रण पर डाल दें और गरमागरम सर्व करें।






