- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
कलाकंद रेसिपी: रात के खाने के बाद अगर टेस्टी डेजर्ट मिल जाए तो आनंद आ जाता है। अगर डेजर्ट अच्छा होता है तो नींद भी अच्छी आती है। हम अधिकतर डेजर्ट में मिठाई, खीर और हलवा खाना पसंद करते हैं। पर अगर बात कलाकंद की करें तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। ये अपने स्वाद के कारण पूरे भारत देश में लोकप्रिय है।

पर क्या आपने कभी कलाकंद खाया है? और अगर खाया है तो कभी इसे घर पर बनाया है? हो सकता है आपने कलाकंद को होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा और आपको ये इतना पसंद आया होगा कि, आपने इसे अपने घर पर बनाया होगा। लेकिन, स्वाद बिगड़ गया होगा तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट कलाकंद की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दूध और पनीर को अच्छी तरह से पका लें इसके बाद इसमें चीनी डालकर तब तक पकाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। जब ये पक जाए तो इसमें गुलाब जल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को एक ट्रे में डालकर सेट होने के लिए रख दें। अब आपका कलाकंद बनकर तैयार है। इसे बदाम से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






