- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
मिल्क पाउडर बर्फी रेसिपी: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का अलग मज़ा होता है। हम रोज- रोज़ एक जैसा डेजर्ट खा कर ऊब जाते हैं और हम इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। मिल्क पाउडर बर्फी को बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है।

क्या आपने पहले कभी मिल्क पाउडर बर्फी के स्वाद को चखा है? अगर चखा है, तो क्या कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मिल्क पाउडर बर्फी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके इसमें और दूध डाल दें। जब आपका दूध हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद इसमें चीनी और ड्राईफ्रूट्स डाल दीजिए। अब आप एक प्लेट में घी लगाकर उसमें मिश्रण को फैलाकर ठंडा कर लीजिए। फिर इसे अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए। अब आपकी मिल्क पाउडर बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






