- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
पंचामृत प्रसाद रेसिपी: पंचामृत प्रसाद इसका नाम तो सभी जानते हैं। बहुत- से लोग तो इसे चरणामृत भी कहते हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत भोग में लगाया जाता है और सभी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। आप सभी ने पंचामृत को जरूर खाया होगा। पर क्या आपको पंचामृत बनाना आता है?

अगर हां तो क्या आपके पंचामृत प्रसाद में स्वाद की कुछ कमी है। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको पंचामृत बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1/2 कप दूध
- 1/2 कप दही
- 1 टेबल स्पून शहद
- 1 टेबल स्पून चीनी
- घी
- तुलसी का पत्ता
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लीजिए। इसके बाद आप इसमें दूध, शहद, चीनी और घी मिला लें। अब आप इसमें एक तुलसी का पत्ता डाल दें।अब आपका पंचामृत प्रसाद बनकर तैयार है।






