- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
रसगुल्ला रेसिपी: डिनर के बाद अगर स्वादिष्ट डेजर्ट मिल जाता है, तो मजा आ जाता है। वैसे तो हम डेजर्ट में मिठाई, खीर या हलवा खाना पसंद करते हैं। पर अगर मिठाई में हम रसगुल्ला की बात करें, तो चाशनी से भरे रसगुल्ला की बात अलग है। आप इसे अगर अपने परिवार के सदस्यों को खाने के बाद देंगे, तो वो आपसे रोज डिनर के बाद मांगेंगे। मजे कि बात ये है कि रसगुल्ला को बनाने में बहुत कम समय लगता है और खाते ही आनंद आ जाता है।

क्या आपने रसगुल्ला को कभी घर पर बनाया है? और अगर बनाया है तो आपके रसगुल्ले का स्वाद होटल के रसगुल्ले की तरह आया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट और चाशनी में डूबे रसगुल्ले की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 लीटर दूध
- नींबू का रस
- मैदा
- चाश्नी
- गुलाब जल
Method
सबसे पहले आप दूध से मलाई निकाल लीजिए। इसके बाद इसे धीमी आंच पर रखकर एक बार उबाल लें। फिर इसमें नींबू का रस मिला लें। जब आपका दूध फटने लगे तो गैस बंद कर दें। थोडी देर बाद इसमें से पानी निकाल दें और पनीर को छलनी में करीब 4 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। अब इसके बाद पनीर को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब आप इसमें मैदा या सूजी डालकर फिर से मैश कर लीजिए।
अब आप एक पैन में चार से छह कप पानी डालकर उबाल लें। फिर आप पनीर बॉल्स को अच्छे- से तैयार कर लें। फिर तैयार बॉल्स को उबले हुए पानी में डालें और पैन को ढक दीजिए। इसे लगभग 20 मिनट तक पकने दीजिए। पकने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। जब बॉल्स ठंडे हो जाएं, तो उनमें से पानी निकालकर चाशनी में डाल दीजिए। अब आप रसगुल्ला को थोडी देर बाद ठंडा होने दे। फिर इसके बाद सभी को सर्व करें।






