- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
बेसन के बर्फी की रेसिपी: डेजर्ट में हमेशा हमारा कुछ टेस्टी और मिठास से भरपूर खाने का मन करता है। ऐसे में हम कभी मिठाई खाते हैं और कभो खीर तो कभी हलवा खाते हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट बेसन की बर्फी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। आप इसे आसानी से बनाकार स्टोर करके रख सकते हैं।

क्या आपने कभी बेसन की बर्फी को खाया है? अगर हां तो आपको इसके स्वाद का अंदाजा होगा। पर क्या आपने कभी बेसन की बर्फी को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको बेसन की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 कप बेसन
- 1 कप चीनी
- पानी
- घी
- बादाम
Method
सबसे पहले आप एक पैन में बेसन को भून लें। इसके बाद इसे लगभग ½ घंटे के लिए धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद इसे एक दूसरे पैन में चीनी और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को एक बार उबाल लें और इसे गाढ़ा होने तक पका लें। अच्छी तरह मिलाने के बाद मिश्रण को घी लगे बर्तन में निकाल लें।ठंडा होने पर इसे काट लें। अंत में ऊपर से बादाम से सजाकर सभी को सर्व करें।






