- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
बेसन के लड्डू रेसिपी: लड्डू सभी को बहुत पसंद होते हैं, लेकिन बहुत लोग बेसन के लड्डू को खाना बहुत पसंद करते हैं। कोई भी त्योहार हो बेसन के लड्डू को जरूर खाया जाता है। पूजा में भी बेसन के लड्डू का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन के लड्डू की हो तो बात अलग है। आप इसे डिनर के बाद भी अपने परिवार के साथ डेजर्ट के रूप में खा सकते हैं।

आपने बेसन के लड्डू को ज़रूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने बेसन के लड्डू को कभी घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको बेसन के लड्डू की रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
- 1 कप बेसन
- 1 कप घी
- पिसी चीनी
- 50 ग्राम काजू
- 50 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम पिस्ता
- 50 ग्राम तरबूज के बीज
Method
सबसे पहले आप एक भारी तले की कढ़ाई लें। फिर गैस पर घी रख कर गरम लें। जब घी पिघल जाए, तो इसमें खाने वाली बेसन डालकर मध्यम आंच पर भून लें। जब बेसन का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर बेसन को निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
अब एक बार फिर से कड़ाही में घी गर्म करें उसमें गोंद, काजू, तरबूज के बीज, पिस्ते और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें। आप चाहे तो इस मिश्रण में सूखे मेवे भूनने के बाद डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को कड़ाही से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बार फिर से मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण के लड्डू बांधना शुरू करें। सारे मिश्रण से एक-एक करके लड्डू बना लें। इस तरह आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं।






