- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी: चॉकलेट खाना सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर बात चॉक्लेट आइसक्रीम की करें, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। डिनर के बाद जब आप चॉकलेट आइसक्रीम डेजर्ट के रूप में खाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा। अगर आपने चॉक्लेट आइसक्रीम खाई होगी, तो आपको इसके स्वादिष्ट स्वाद का अंदाजा होगा। मजे की बात यह है कि चॉकलेट आइसक्रीम को बनाने में बहुत कम समय लगता है, लेकिन इसे खाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

क्या आपने कभी चॉकलेट आइसक्रीम को घर पर बनाया है? अगर आपने बनाया है तो क्या इसका स्वाद रेस्टोरेंट के चॉक्लेट आइसक्रीम की तरह था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट चॉक्लेट आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 कप फुल क्रीम दूध
- 1 कप चीनी
- कस्टर्ड पाउडर
- 1 टी स्पून कोको पाउडर
- 2 टी स्पून वनीला एसेंस
- क्रीमचैरी या नट्स
Method
सबसे पहले आप ½ कप दूध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर मिला लें। फिर बचे हुए दूध को उबाल लें और उसमें बना कस्टर्ड मिश्रण डाल दें। अब मिश्रण में उबाल आने के बाद इसे धीमी आंच पर ½ मिनट के लिए रख दें और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिला लें। इसके बाद इसे एक डिब्बे में भरकर रख लें। अब जमने के बाद इसे ब्लेंडर में पीस लें और फिर से फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिए। अंत में, इसे लगभग 2 घंटे के लिए नॉर्मल टेंपरेचर पर फ्रीज़ करके गार्निशिंग के लिए चेरी और मेवे का उपयोग करके सर्व करें।






