- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
नारियल की बर्फी की रेसिपी: डिनर के बाद डेजर्ट खाने का मजा ही अलग होता है। अकसर लोग डेजर्ट में मिठाई, हलवा, खीर या चॉकलेट खाते हैं। ऐसा ही एक डेजर्ट नारियल की बर्फी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप इसे कुछ महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

क्या आप सभी ने इस स्वादिष्ट नारियल की बर्फी को कभी खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। जी, हां आज हम आपको नारियल की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में घी और खोया डालकर मावा को भून लें। अब आप इसमें नारियल डालकर एक तरफ रख दें। अब आप एक पैन को गरम करके उसमें पानी के साथ चीनी डालें और जब तक कि चीनी पानी में घुल न जाए तबतक इसे चलाते रहें। इसके बाद जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे तुरंत खोये के मिश्रण में डाल दें और लगातार मिलाते रहें।
फिर आप इसे मिश्रण में जल्दी से मिला लें, क्योंकि आपके मिलाते ही ये मिश्रण में सेट होने लगेगा। अब आप चाकू की मदद से बर्फी के टुकड़ों को मनचाहे आकार में काट लें। अब आपकी नारियल की बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






