- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Dessert
एग पुडिंग रेसिपी: डिनर के बाद टेस्टी डेजर्ट मिल जाए, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। डेजर्ट स्वादिष्ट हो तो नींद भी अच्छी आती है। अक्सर हम सभी डेजर्ट में हलवा, खीर या मिठाई खाना पसंद करते हैं। लेकिन, रोज- रोज एक ही डेजर्ट खाने से हम ऊब जाते है। इसलिए आप एग पुडिंग को खाकर अपने डिनर के स्वाद को दोगुना कर सकते हैं। मजे की बात तो यह है कि एग पुडिंग को बनाने में बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने कभी एग पुडिंग खाई है? अगर खाया नहीं है तो नाम तो जरूर ही सुना होगा। दरहसल, एग पुडिंग की हम जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन, अगर आपने आज तक एग पुडिंग खाई नहीं है, तो फिक्र मत करिए आज हम आपको टेस्टी एग पुडिंग की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 6 एग योक
- 1/3 कप चीनी
- 1/4 कप रम
- 1 टेबलस्पून जायफल पाउडर
- 1/4 टी स्पून नमक
- लौंग पाउडर
- क्रीम
- 1 टेबल स्पून कैरेमल
- 2 स्ट्रॉबेरी
Method
सबसे पहले आप माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लीजिए। इसके बाद आप एक बड़े बाउल में अंडे की जर्दी, चीनी, रम, नमक, जायफल पाउडर, लौंग पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लीजिए। इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह फेंटते रहें।
अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव बाउल में डालकर 20-25 मिनट तक बेक कर लें। इसके बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकालकर ठंडा कर लें। अब इसे दूसरे बाउल में डालकर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए। अब आपकी एग पुडिंग बनकर तैयार है। इसके बाद आप इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी और कारमेल डालकर सर्व कर दें।






