- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
गाजर का हलवा रेसिपी: दिनभर की थकान के बाद जब हमें डिनर अच्छा मिलता है, तो पूरी थकान दूर हो जाती है। वहीं, अगर डिनर के साथ डेजर्ट मिल जाए तो स्वाद में चार चांद लग जाता है। हम अधिकतर डेजर्ट में मिठाई, खीर, या चॉक्लेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अभी सर्दी के मौसम में अगर स्वादिष्ट डेजर्ट की बात करें, तो हम गाजर का हलवा को नजरंदाज करना कर सकते हैं। जी, हां गाजर का हलवा खाने का असली मजा तो सर्दी के मौसम में आता है। हालांकि, आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं पर सर्दी के मौसम में बाजार में गाजर कि भरमार होती हैं।

शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने गाजर का हलवा नहीं खाया होगा। हमें पता है आपने गाजर का हलवा घर पर भी बनाया होगा, लेकिन इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग आया होगा। इसलिए आप आज इस रेसिपी को पढ़ने आएं हैं। ये भी हो सकता है आपने आजतक गाजर का हलवा घर पर बनाया ही नहीं है। जो भी बात हो आप बिलकुल फिक्र मत करिए हम आपको स्वादिष्ट गाजर का हलवा की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
- 1 किलो गाजर
- 2 लीटर दूध
- 8 हरी इलायची
- 5-7 टेबल स्पून घी
- 5-7 टेबल स्पून चीनी
- 1 टी स्पून किशमिश
- 1 टेबल स्पून बादाम
- 2 टेबल स्पून खजूर
Method
सबसे पहले आप गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद इसमें इलायची डालें और दूध को धीमी आंच पर उबाल लें। अब एक भारी पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर और दूध डाल लें। अब गैस को धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए रख दीजिए और छोड़ दीजिए। फिर इसमें चीनी मिलाएं और हलवे को तब तक पकाते रहें जब तक इसका रंग गहरा लाल न हो जाए। अब अच्छे से पक जाने के बाद इसमें कटे हुए मेवे मिला दीजिए। अंत में आपका गर्मा गरम गाजर का हलवा बनकर तैयार है। आप इसे अपनी इच्छानुसार गरम या ठंडा अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






